कुल्फी विक्रेता से नगदी लूटी
श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पुलिस थाना क्षेत्र में 1 एमएलके जालवाली से 4 एमएलके सड़क मार्ग पर तीन युवकों ने आइसक्रीम-कुल्फी विके्रता से नगदी लूट ली। आरोपी, पीडि़त से ही कुल्फी लेकर खाते रहते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से भीलवाड़ा निवासी 21 वर्षीय राकेश गाडरी ने रिपोर्ट दी कि मैं जालवाली बस स्टेंड पर आइसक्रीम की रेहड़ी टाटा एएस दो वर्ष से लगाता हूं। ऐसे में मैं जालवाली के लड़कों को जानता हूं। आशिक अली, दिलबाग मुसलमान व मुकेश मेघवाल अक्सर मेरे से कुल्फी लेकर खाते रहते थे।

No comments