Breaking News

शहर चलो अभियान में आमजन को राहत प्रदान करें अधिकारी


श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास के संयुक्त रूप से सोमवार से शुरू होने वाले शहर चलो अभियान को लेकर आज स्वायत्त शासन विभाग के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली।  जिला कलक्टे्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित इस वीसी बैठक में मुख्य सचिव ने कैम्प के दौरान आमजन को राहत करने के निर्देश दिए। इस बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एडीएम (प्रशासन) सुभाष कुमार, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, यूआईटी सचिव अशोक असीजा, एक्सईएन मंगतराय सेतिया, सुरेन्द्र पूनिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments