Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों का किया निस्तारण


श्रीगंगानगर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मगो के निर्देशानुसार शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरणों का  निस्तारण किया जा रहा है। 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे रविप्रकाश सुथार के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 13 बेंच गठित किए गए हैं।
जिला मुख्यालय पर राजस्व न्यायालय की बेंच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में व तालुका मुख्यालय पर न्यायिक अधिकारियों के साथ 5 बेेंच गठित की गई है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के 11780 प्रकरण, न्यायालयों में लंबित 7856 प्रकरण शामिल है।

No comments