Breaking News

गुपचुप स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया


स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध पूरे राजस्थान मेें हो रहा है। भारी विरोध के बीच श्रीगंगानगर में विद्युत निगम ने कुछ एरिया में गुपचुप स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। रात्रि को बंद पड़े व्यवसायिक संस्थानों और घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर लोगों मेें भारी आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि इस तरह से गुपचुप कार्यवाही के विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
हनुमानगढ़ मार्ग स्थित रिद्धि सिद्धि कॉलोनी प्रथम की मार्किट रिद्धि सिद्धि आउटलेट में जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से गुपचुप तरीके से पुराने मीटर को बदलकर नये स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। 

No comments