सामूहिक हनुमान चालीसा महापाठ कल
श्रीगंगानगर में प्रभु श्री राम सेवा संस्था रविवार सायं 6 से 7.30 बजे तक दुर्गेश सिनेमा के साथ रंगोली गार्डन में तृतीय संगीतमय सामूहिक श्री हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन करेगी।
कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण मित्तल ने बताया कि इस महायज्ञ में श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले सहित पड़ोसी राज्यों पंजाब व हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

No comments