आधार कार्ड अपडेशन करने वालों की बढी परेशानी
रायसिंहनगर में आधार कार्ड में सुधार व अपडेट कराने वाले लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में रायसिंहनगर क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेशन का कार्य केवल डाकघर में ही किया जा रहा है।
सीमित संसाधन और स्टाफ की कमी के चलते रोजाना भारी संख्या में लोग डाकघर पहुंचते हैं, जिससे लंबी कतारें लग जाती हैं और आमजन को घंटों इंतजार करना पड़ता है। पूर्व में पंचायत समिति कार्यालय और एसबीआइ में संचालित आधार केंद्र बंद हो चुके हैं, जिससे कार्य का पूरा दबाव डाकघर पर आ गया है।

No comments