फुटेज के आधार हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास
हनुमानगढ़ के संगरिया कस्बे में दिनदहाड़े दुकानदार विकास जैन की गोली मारने वाले अज्ञात दो युवकों का सुराग जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस ने बाइक लेकर बाहर खड़े युवक व गोली मारने वाले युवक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जारी करके पहचान करने का प्रयास कर रही है। शनिवार दोपहर तक युवकों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। यह बदमाश लोरेंस गैंग से जुड़े हैं। पुलिस पड़ौसी राज्य हरियाणा में बदमाशों की तलाश कर रही है।
इस घटना को लेकर पुलिस ने मृतक विकास जैन के दुकान मालिक नरेश अरोड़ा की रिपोर्ट पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
No comments