Breaking News

झगड़े को लेकर सरपंच से बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान कुत्ते ने दो जनों को काटा


श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 5 जी छोटी सहारणावाली में दो पक्षों में झगड़े होने पर एक पक्ष सरपंच को शिकायत करने पहुंचा, तो दूसरा पक्ष अपना कुत्ता लेकर वहां आ गया। कुत्ते ने दो जनों काट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त जगवीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि मेरे चाचा का बेटा बब्बू नशा बेचने का धंधा करता है। कई बार जेल जा चुका है। अक्सर झगड़ा करता रहता है। 10 सितम्बर की रात 12 बजे में खेत से वापिस लौट रहा था। रास्ते में बब्बू ने मारपीट की। मेरे बड़े भाई ने बब्बू के पिता बलदेव सिंह को फोन करके उलावना दिया तो वह भी झगड़ा करने लगा। 

No comments