किरयाना स्टोर से सामान व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर में एच ब्लॉक स्थित श्रीबालाजी किरयाना स्टोर से अज्ञात चोर सामान व नगदी चोरी करके ले गये। दुकानदार 54 वर्षीय सुरेन्द्र गर्ग ने कोतवाली पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोरों ने मेरी दुकान का ताला तोड़ कर सरसों का तेल, चॉकलेट, चायपत्ती, सिगरेट, गुटखा के पैकेट, अन्य किरयाना का सामान व चार हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। मुकदमे की जांच हवलदार जगराम को सौंपी गई है।

No comments