Breaking News

पिस्टल की नोक पर युवक को लूटा


श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी में रिद्धी-सिद्धी 8 के निकट तीन अज्ञात युवकों ने एक युवक पर पिस्टल तान कर नगदी, मोबाइल व सोने की मूर्त लूट ली और फरार हो गये। घटना विगत 21 जून की सुबह चार बजे की है। पुरानी आबादी पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार गांव 10 ए बड़ा मिर्जेवाला निवासी दीपक बावरी ने रिपोर्ट दी कि मैं 21 जून को सुबह चार बजे अपने गांव से अपनी बुआ के पास श्रीगंगानगर आ रहा था। रास्ते में रिद्धी-सिद्धी 8 के निकट तीन लड़कों ने मुझे रोक लिया। 

No comments