काठमांडू एयरपोर्ट पर भारत आने वालों की भारी भीड़
नेपाल में जेन-जी संगठन के आंदोलन के बाद अब शांति हो रही है। भारत के नागरिक अब काठमांडू में संचालित की गई हवाई सेवाओं से लौट रहे हैं। श्रीगंगानगर से कई परिवार काठमांडू घूमने गए थे, लेकिन वे वहां आंदोलन की वजह से फंस गए। शहर के एक व्यापारी रोटरी क्लब ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रेश गोयल ने आज काठमांडू एयरपोर्ट पर एसबीटी को बताया कि यहां वापसी भारत आने वाले लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ है।
लोग जल्द से जल्द यहां से निकलना चाहते हैं। भारतीय एयरलाइंस कम्पनियों ने आज शनिवार से फ्लाइट का किराया भी सामान्य दिनों से कम रखा है। फ्लाइट भी बढ़ा दी गई है।
No comments