Breaking News

बहुमंजिला इमारत से युवती कूदी, मौत


श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़-सूरतगढ़ बाईपास पर एसएन सिहाग हॉस्पीटल के सामने स्थित ड्रीम होम कॉलोनी में बहुमंजिला इमारत से एक युवती ने छलांग लगा दी। 
घटना की सूचना मिलने पर बीती रात मौके पर पहुंचे हवलदार  सत्यनारायण कूकणा ने बताया कि युवती की पहचान 19 वर्षीय सानिया पुत्री शरीफ खान भाटी मुसलमान निवासी लाडनूं नागौर के रूप में हुई। सानिया यहां आइलेट्स की तैयारी कर रही थी और ड्रीम होम में 26 वर्षीय गुरप्रीत सिंह बाजीगर निवासी 75 एनपी समेजा कोठी के साथ रहती थी। गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर में इमीग्रेशन सेंटर चलाता है। बीती रात गुरप्रीत सिंह व सानिया में किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई। तैश में आई सानिया ने छठी मंजिल पर बने फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी। युवती की मौत हो गई है। 

No comments