राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूर्ण
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर कल रविवार को दो पारियों में होने वाली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नकल रोकने के लिए उडऩ दस्ते तैनात रहेंगे। पुलिस की निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी। इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के बोर्ड पर रोल नम्बर चस्पा करने आदि व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही है। इस परीक्षा में ड्यूटी पर लगाए गए स्टाफ को पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

No comments