Breaking News

गौतमबुद्धनगर में प्लॉट देने का झांसा देकर दस लाख रुपए ठगे


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस ने गौतमबुद्धनगर में एक भूखंड देने का झांसा देकर एक महिला से दस लाख रुपए ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जवाहरनगर निवासी प्रवीण बिरला की पत्नी मोनिका बिरला ने रिपोर्ट दी कि गौतमबुद्धनगर में प्लॉट खरीदने के लिए मैंने रतन लीला पुत्र द्वारकादास लीला निवासी 11 ई ब्लॉक को दस लाख रुपए का चैक दिया। रतन लीला ने मुझे, मेरे पति व देवर को प्लॉट भी दिखाया। रतन लीला को प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए कई बार कहा। रजिस्ट्री नहीं करवाई तो दस लाख रुपए वापिस मांगे। रतन लीला ने 30 जून तक ब्याज सहित राशि लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन राशि वापिस नहीं लौटाई। रतन लीला ने न तो दस लाख रुपए वापिस लौटाये और न ही प्लॉट का इकरारनामा किया। 

No comments