Breaking News

मंडी सचिव रावत पर फायरिंग


श्रीगंगानगर। नई धामनंडी में कृषि उपज मंडी समिति के सचिव सूबे सिंह रावत पर शनिवार सुबह फायरिंग कर दी गई। इस घटना में उनके चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने सचिव की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के विरोध में आज बोली नहीं हुई। व्यापारी नेता कोतवाली पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाला युवक आशु धोबी निवासी पुरानी आबादी है। आशु धोबी ने जिस हथियार से फायर किया, वह लाइसेंसी बताया जाता है। पुलिस लाइसेंस की जांच पड़ताल करेगी इस घटना को लेकर सचिव सूबे ङ्क्षसह रावत व्यापारियों के साथ कोतवाली पुलिस थाना में पहुंचे और घटना की जानकारी दी। 

No comments