Breaking News

मौसम साफ होने से सामान्य हुए सब्जियों के भाव


श्रीगंगानगर शहर की सब्जी मंडी में इन दिनों कुछ सब्जियां महंगी तो कुछ सामान्य भाव से बिक रही हैं। आज मंडी में टमाटर के दामों में गिरावट रही। आज बोली पर टमाटर 25 रुपए प्रति किलो के भाव से बिका। अगस्त की शुरुआत में टमाटर बोली पर 100 रुपए किलो तक बिक चुका है। वहीं आलू-प्याज के वही भाव चल रहे हैं। सब्जी व्यवसायी गौरव बतरा ने बताया कि  आज बोली पर टमाटर 25, देशी खीरा 35-40, भिंडी 35-40, तोरी 60-65, टिंडा  60-65,  शिमला मिर्च  75-80, हरी मिर्च 65-70, कददू, 40-45, करेला 65-70, अरबी 27-29, प्याज नासिक 18, प्याज एमपी 14-15, आलू 13-15, बैंगन 35-40, ग्वार फली 65-70, फूलगोभी 60-65 रुपए प्रति किलो के भाव से बिकी।

No comments