हरियाणा के सिरसा में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर
ऐलनाबाद हनुमानगढ़ रोड पर शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे भयंकर सड़क हादसा हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक ऐलनाबाद में हनुमानगढ़ रोड पर बाजीगरी की ढाणी के समीप शनिवार सुबह करीब 8:30 सिरसा से हनुमानगढ़ जा रही रोडवेज की बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली में ममेरा रोड स्थित ढाणी से नरमा चुगाई के लिए लेबर जा रही थी।

No comments