Breaking News

राजस्थान के भविष्य को आकार देने के लिए सतत विचारों और मजबूत साझेदारी की ज़रूरत: दीया कुमारी

डिप्टी सीएम दीया कुमारी और आईएफसी नेतृत्व के बीच अहम बैठक हुई. बैठक में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश के भविष्य को आकार देने के लिए सतत विचारों और मजबूत साझेदारी की ज़रूरत है. आईएफसी नेतृत्व के साथ संवाद में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर चर्चा हुई. नए पर्यटन स्थलों के विकास और पीपीपी प्रोजेक्ट्स को मज़बूत बनाने पर जोर दिया. 
बैठक में अनुपयोगी परिसंपत्तियों को पुनर्जीवित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन पर सहमति हुई. आधारभूत ढांचे को ग्रीन और सस्टेनेबल मानकों के अनुरूप विकसित करने की पहल है. 

No comments