Breaking News

जयपुर में बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, 5741 कनेक्शनों पर चला हथौड़ा

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने जिले में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों अवैध कनेक्शन पकड़े। निगम की ओर से लो टेंशन सर्विस लाइनों का गहन सर्वे किया गया, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं।
सर्वे के दौरान टीम ने कुल 5741 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए। इनमें 4286 पैरेलल सर्विस लाइनें और 1455 हुकिंग पॉइंट शामिल थे। विभाग ने इन सभी को तत्काल हटाकर बिजली चोरी पर नकेल कसी।

No comments