Breaking News

जिले भर से पांच युवतियां, एक विवाहिता लापता


श्रीगंगानगर जिले भर से अलग-अलग स्थानों से पांच युवतियां व एक विवाहिता लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।
सदर पुलिस के अनुसार सद्भावनानगर से 20 वर्षीय रिंकू पुत्री निर्मल सिंह लापता हो गई। वह पीलीबंगा की रहने वाली है। श्रीगंगानगर में नर्सिंग कर रही थी। पुलिस ने युवती के पिता निर्मल सिंह की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है। 
लालगढ़ पुलिस के अनुसार गांव बनवाली निवासी रामकिशन ने रिपोर्ट दी कि मुरी पुत्री बीस वर्षीय रीनेश कुमारी गांव पन्नीवाली जाने का बोल कर घर से निकली थी, लेकिन वापिस नहीं लौटी। जैतसर पुलिस ने बताया कि गांव 9 बीजीडी से 18 वर्षीय रेणुका यादव कहीं चली गई।

No comments