Breaking News

सरदार पटेल की जयंती पर शपथ नाटक कार्यक्रम आयोजित


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत एवं सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गांव रामपुरा न्योला में शपथ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विक्रम ज्याणी ने कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करता है बल्कि परिवार और समाज की बुनियाद को भी कमजोर करता है। 

No comments