शहरी सेवा शिविर में आए पट्टे, लाइट व सफाई आवेदन
श्रीगंगानगर नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए शहरी सेवा शिविर अभियान-2025 के अन्तर्गत तीसरे दिन शुक्रवार को एफ ब्लॉक स्थित भाटिया धर्मशाला में वार्ड नम्बर 23 से 32 के वार्डवासियों लिए शिविर लगाया गया।
इस शिविर में आवासीय भूखण्डों के पट्टे बनवाने, वार्ड की गलियों में सफाई करवाने एवं रोड लाइटों को दुरूस्त करवाने के आवेदन ज्यादा आ रहे हैं।
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस शिविर में भूखण्डों के पट्टे, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लगाने, टूटे फेरो कवर व क्रॉस सही कराने, ब्लैक स्पॉट सही करवाने, पेच वर्क सार्वजनिक स्थलों के रख-रखाव का कार्य एवं घरेलू शौचालय निर्माण के आवेदन किए जा रहे हैं।

No comments