Breaking News

सरकार की योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करें अधिकारी


श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। 
इस दौरान जिला कलक्टर ने गत बैठक एवं जिले के प्रभारी सचिव द्वारा शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण आदि की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
बैठक में जिला कलक्टर ने अग्रणी जिला प्रबंधक सहित बैंक अधिकारियों को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित बैंकिंग योजनाओं के आवेदकों को नियमानुसार लाभांवित करने को कहा।

No comments