Breaking News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश


श्रीगंगानगर में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव संबंधी बैठक हुई। 
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची सहित चुनाव संबंधी रिकॉर्ड तैयार कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर चुनाव संबंधी रिकार्ड राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करवाएं।

No comments