'स्काउटिंग राष्ट्र के लिए अच्छे नागरिक बनाने की पाठशाला'
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड श्रीगंगानगर के तत्वाधान में द्वितीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर संचालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में सौ स्काउट्स-गाइड्स भाग लेकर स्काउट गाइड की विभिन्न गतिविधियां फाइनलिंग, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, पिरामिड, फस्र्ट गेजेट्स, लेआउट, तंबू लगाना सहित विभिन्न प्रकार की गांठे आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
शिविर के दौरान आज प्रात: ध्वजारोहण में स्काउट गाइड गाइड संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गोयल, जगीरचंद फरमा, अपना घर आश्रम के सचिव तथा अश्वनी नागपाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर श्री फरमा ने कहा कि स्काउट-गाइड राष्ट्र के लिए अच्छे नागरिक तैयार करने की पाठशाला है। शिविर में आकर बच्चे अपने दैनिक कार्य स्वयं करना राष्ट्र के प्रति देश भक्ति वफादारी ईमानदारी से कार्य करना के चारित्रिक गुण का विकास होता है।
No comments