महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता सेमीनार आयोजित
श्रीगंगानगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में ऑपरेशन गरिमा पखवाड़ा अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन जगदंबा एजुकेशन रिसर्च सेंटर,किया गया। अध्यक्षता प्रभारी सुखदेव सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन एएसपी रामेश्वर लाल आरपीएस तथा निरीक्षक सुमन जयपाल, थाना प्रभारी महिला के सुपरविजन में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सुखदेव सिंह ने छात्राओं को राजकोप सिटीजन ऐप, आपातकालीन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, तथा साइबर सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की।

No comments