दो लाख रुपए की नगदी, सोना लेकर शादी रचाई, फिर उसे छोड़कर दो और शादी रचा ली
श्रीगंगानगर मे एक युवक अपनी शादी करके घर बसाने के चक्कर में गिरोह का शिकार बन गया। दो लाख रुपए की नगदी व एक तोला-चांदी लेकर जिस युवती से शादी रचाई, उसने घर से भाग कर दो और युवकों से शादी रचा ली। तीनों के साथ ही ठगी करने का खुलासा हुआ। समेजा कोठी पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज किया है।
पीडि़त 33 वर्षीय बालमुंकद बिश्रोई निवासी 22 पीटीडी ने रिश्ता करवाने वाले रामकुमार बिश्रोई निवासी 6 केएनडी रावला, राज सिंह उर्फ राजाराम किशनपुरा दिखनादा, फारूख उर्फ सिकंदर खान किशनपुरा, किशनाराम पत्नी राजाराम, प्रीतो पत्नी फारूख खान, सीमा पुत्री फारूख खान, पूजा, आरजू पुत्र राजू, आशा पुत्री हंसराज निवासी रामपुरा बस्ती बीकानेर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments