लोरेंस गैंग का शार्प शूटर पंचकूला के सोनू माल्टा हत्याकांड में भी था वांछित
हनुमानगढ़ जिले के संगरिया शहर की धानमंडी में 12 सितंबर को एनसीडीईएक्स कारोबारी राजेश नारंग के पार्टनर विकास जैन की करने वाला शॉर्प शूटर जलन्धर सिंह उर्फ अमृतपाल हरियाणा के पंचकूला में सोनू माल्टा हत्याकांड में भी वांछित था। पुलिस ने 60 घंटों में हत्याकांड में संलिप्त चार जनों को गिरफ्तार कर लिया था।
आईजी हेमंत शर्मा ने एसपी कार्यालय में मीडिया को बताया कि विकास जैन हत्याकांड में मुख्य शूटर जलंधर उर्फ अमृतपाल निवासी घुधा नंदगढ़ बठिंडा, हरदीप उर्फ दीप निवासी नंदगढ़, मखेंद्रसिंह उर्फ लवली निवासी प्रीतनगर मानसा पंजाब और मनप्रीतसिंह उर्फ मन्नी निवासी धर्मपुरा कालांवाली सिरसा हरियाणा को पुलिस टीम ने वारदात के 60 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था।

No comments