डिप्रेशनों में पानी की आवक से फसलें लबालबा, सूरतगढ़-भोजेवाला सड़क मार्ग बंद
घग्घर नदी के नाली बेड में पानी की मात्रा लगातार घट रही। मगर डिप्रेशनों में पानी की आवक होने से जहां फसलें डूब रही हैं, वहीं सड़क से वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया है। डिप्रेशन नंबर 12 में पानी की आवक से सूरतगढ़-भोजेवाला सड़क से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। नाली बेड में मंगलवार को 3000 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। आरडी 158 जीडीसी से डिप्रेशनों में 8100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो सूरतगढ़-भोजेवाला सड़क मार्ग क्रॉस कर गया। पानी डिप्रेशन नंबर 12 (जाखड़ांवाली डेर) में पहुंचने से सड़क मार्ग से चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।

No comments