Breaking News

अजमेर में ताजमहल और पीसा की मीनार ध्वस्त, 11 करोड़ के 'सेवन वंडर्स' पर चला हथौड़ा

अजमेर में सेवन वंडर्स को तोडऩे की कार्रवाई का आज मंगलवार को पांचवां दिन है। पीसा की झुकी हुई मीनार और ताजमहल को तोडऩे का काम व यहां पड़ा मलबा हटाने का काम चल रहा है।
आनासागर ग्रीन बैल्ट व वैटलेंड में किए गए पक्के निर्माण सेवन वंडर्स की चारदीवारी बाद में हटाई जाएगी। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में 17 सितंबर तक 7 अजूबों को हटाने का एफिडेविड दे रखा है।

No comments