Breaking News

सुरेश रैना-धवन के बाद रॉबिन उथप्पा को ईडी का नोटिस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की तरफ से ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस मामले में 22 सितंबर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया।
इस केस में पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना- शिखर धवन से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है। ये मामला बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है। बता दें कि पिछले कुछ समय से ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉम्र्स के खिलाफ जांच में तेजी की है।

No comments