Breaking News

मजदूरी करके आ रहे युवक का अपहरण करके लूटा


हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में मजदूरी करके लौट रहे एक युवक का अपहरण करके उसे लूट लिया गया। युवक को अधमरा करके सड़क पर फैंक कर हमलावर फरार हो गये। घायल युवक को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 15 एचएमएच नत्थूनगर निवासी पुरखाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा राजू कोहला टाइल्स की दुकान पर काम करता है। 13 सितम्बर की शाम को राजू घर लौट रहा था। रास्ते में मेरे मौहल्ले में रहने वाले खेतराम, सुरेन्द्र, बुधराम, दीपू, कालू तीन बाइक पर सवार होकर नहर के पास आये। आरोपियों ने बेटे का अपहरण कर लिया और रामसरा नहर की तरफ खेतों में ले गये। 

No comments