Breaking News

सरकारी स्कूल से कम्प्यूटर व पोषाहार का गेहूं चोरी


श्रीगंगानगर में सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मौजपुरा में स्थित राजकीय उप्रावि से अज्ञात चोर कम्प्यूटर व पोषाहार का गेहूं चोरी करके ले गये। पुलिस ने स्कूल एचएम की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार स्कूल एचएम मीनाक्षी शर्मा ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर स्कूल से लेनेवो कम्पनी का एक सीपीयू, एक एचसीएल का सीपीयू, दो मोनिटर, तीन कीबोर्ड, तीन माउस, 100 फुट पानी की  पाइप, चार थैले गेहूं चोरी करके ले गये। सुबह स्कूल आने पर ग्रामीणों ने बताया गली नम्बर 3 में रात को दो मोनिटर पड़े थे। यह दोनों मोनिटर स्कूल के ही थे। अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूल से कम्प्यूटर व गेहूं चोरी कर लिया। मुकदमे की जांच हवलदार सत्यनारायण कूकणा को सौंपी गई है।
 

No comments