Breaking News

सूने घर से नगदी, सोना-चांदी चोरी


हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 33 एसटीजी में स्थित एक मकान से नगदी, सोना-चांदी चोरी हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जसविन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने परिवार सहित बाहर गया हुआ था। पीछे से मेरे पड़ौस में रहने वाले चरणजीत उर्फ चन्नी व 6 एलसी जैतसर निवासी व चरणजीत के भाई छिन्द्रपाल उर्फ छिन्दू ने घर का दरवाजा तोड़ कर आलमारी में रखे 15 हजार रुपए, सोने का एक टिका, सोने की एक जोड़ी बाली, पांच तोला चांदी के कंगन व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। 

No comments