नशे में बैंक खाता खुलवा कर लेनदेन करके धोखाधड़ी की
श्रीगंगानगर के कुंज विहार में रहने वाले एक व्यक्ति का बैंक खाता खुलवाने के बाद खाते में लेनदेन करके धोखाधड़ी करने का मामला साइबर पुलिस ने दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कुंज विहार निवासी पीडि़त कंवलजीत अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि गौरव सोनी, अनमोल सोनी, अरूण ने शराब के नशे में मेरा बैंक खाता खुलवाया। आरोपियों ने मेरे खाता में लेनदेन करके धोखाखड़ी कर ली।

No comments