खाद्य तेलों में तेजी, इस बार त्योहारों पर महंगा पड़ेगा स्वाद
त्योहारी सीजन के कारण डिमांड ज्यादा बढऩे और सरसों के भावों में तेजी के चलते इन दिनों सरसों तेल के भाव आसमान पर हैं।
इस स्थिति में आमजन को त्योहार पर पकोड़ा और समोसा महंगा मिलेगा। खास बात यह है कि कुछ खाद्य तेलों को छोड़कर सरसों तेल सबसे महंगा है।
व्यवसायियों का कहना है कि कोविड काल के बाद से लोगों में खानपान को लेकर बहुत जागरुकता आई है। ज्यादातर लोग खाने में सरसों तेल का उपयोग कर रहे हैं। लोगों ने केमिकल युक्त रिफाइंड तेल का खाने में उपयोग बहुत कम कर दिया है। वहीं तिल का तेल महंगा होने के कारण रसोई में सरसों तेल का ही दबदबा है। इस कारण पिछले 2-3 वर्षों में सरसों तेल की देशभर में खूब खपत बढ़ी है।

No comments