Breaking News

रामनगर मोहर सिंह चौक से कलक्ट्रेट तक निकाली रैली


श्रीगंगानगर में रामनगर विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोहर सिंह चौक से रामनगर की मूल पहचान पुनस्थापित करने के लिए रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान रामनगर की प्रशासनिक अधिसूचना जारी करवाने, समस्त सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं पर रामनगर लिखवाने एवं रामनगर की खोई हुई पहचान को वापिस लाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। 

No comments