जिला परिषद में दी ई-फाइलिंग की जानकारी
श्रीगंगानगर जिला परिषद सभागार में मंगलवार को ई-फाइलिंग संबंधित बैठक का आयोजन अधिशाषी अभियंता रमेश मदान की अध्यक्षता में किया गया।
इस बैठक में एक्सईएन श्री मदान ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को ई-फाइलिंग की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ई फाइलिंग के जरिए किसी प्रकार के विकास कार्यों के टैंडर लगाने, कार्य भुगतान एवं एमएलए तथा एमपी लैंड के विकास कार्य ई-फाइलिंग के जरिए करने की जानकारी दी।
No comments