प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक देश, एक कर' का सपना साकार किया : शरणपाल सिंह
श्रीगंगानगर में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से सशक्त भारत का निर्माण संभव हो सकेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 03 सितंबर को 56 वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में जीएसटी सुधार लागू किए गए हैं। यह बात उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जीएसटी रिफॉर्म को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
शरणपाल सिंह ने कहा कि पहले जीएसटी व्यवस्था में 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत की चार दरें थीं, जबकि अब नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे सरल बनाकर केवल 5 और 18 प्रतिशत की दो दरें कर दी हैं और विलासिता व तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत विशेष दर लगाई गई है।

No comments