Breaking News

एक ही स्थान पर पटाखा बाजार लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध


इस बार श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासान द्वारा दीपावली पर पटाखों की बिक्री एक ही स्थान पर पटाखा बाजार लगाकर पटाखों की बिक्री करने के निर्णय से पूर्व ही व्यापारियों द्वारा विरोध किया जाने लगा है। व्यापारियों का एक शिष्टमण्डल संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता के नेतृत्व में एडीएम (प्रशासन) सुभाष कुमार से मिला। इस दौरान व्यापारियों ने जिला प्रशासन से पूर्व की भांति अलग-अलग स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करने का आग्रह किया। 
व्यापारियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि अधिकांश स्थायी व अस्थायी पटाखा लाइसेंसधारी व्यापारियों की स्वयं की दुकानें है जिनमें उनका माल भरा हुआ है। कुछ अस्थायी लाइसेंस लेने वाले पटाखा विक्रेताओं द्वारा दुकानों का एडवांस किराया दिया जा चुका है।

No comments