Breaking News

अष्टमी पर कंजक पूजन कल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु


श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में शारदीय नवरात्रे रखने वाले श्रद्धालुओं द्वारा अष्टमी एवं नवमी पर कंजकों को उपहार देने के लिए आज बाजार ेंमें जमकर खरीददारी की गई। 
विनोबा बस्ती दुर्गा मंदिर व इन्द्रा कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर सहित शहर के अन्य दुर्गा मंदिरों में आज सुबह श्रद्धालुओं ने माथा टेककर पूजा-अर्चना की। नवरात्रा व्रत रखने वाले व्रती कल अष्टमी पर कंजक पूजन एवं मां भगवती को खीर, हलवा, पूरी का भोग लगाकर व्रत का समापन करेंगे।

No comments