रामलीलाओं ने बदली गृहणियों की दिनचर्या
श्रीगंगानगर शहर में इन दिनों हर तरफ धार्मिक और भक्तिमय माहौल है। नवरात्र के पूजा-पाठ, दशहरा-दीपावली की तैयारियां, डांडिया और इन सब के बीच कारोबार का सीजन। इस बीच रामलीलाओं ने गृहणियों की दिनचर्या बदल दी है। वे शाम को घर का कामकाज निपटाकर रामलीला देखने जा रही हैं। इस अवधि में उनके मोबाइल से दूर रहने के सकारात्मक परिणाम देखे जा रहे हैं।
भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सदियों से रामलीला का मंचन होता आ रहा है। वक्त के साथ-साथ पात्र बदल रहे हैं, तकनीक बदल रही है और बदल रहा है रामलीला का प्रस्तुतीकरण। आज बहुत कुछ बदल गया है। पहले सिर्फ आस्था होती थी। आज आस्था-श्रद्धा के साथ-साथ रामलीला को मनोरंजन के रूप में भी देखा जाने लगा है। यही वजह है कि रिद्धि सिद्धि कॉलोनी की रामलीला का नामकरण ही 'हाइटेक रामलीलाÓ रखा गया है। दूसरी तरफ रामलीला मैदान में भी रामलीला का मंचन निर्बाध रूप से जारी है।

No comments