बस स्टैण्ड सूरतगढ़ बाइपास पर स्थानांतरित करने पर की चर्चा
श्रीगंगानगर नगर विकास न्यास सदस्यों की बैठक सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में केन्द्रीय बस स्टैण्ड को सूरतगढ बाइपास के नजदीक स्थानांतरित करने, जस्सा सिंह मार्ग पर फ्लाईओवर बनाने, नगर विकास न्यास क्षेत्र मेंं जस्सा सिंह मार्ग स्थित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण करवाने, नालों का निर्माण करवाने एवं रोड लाइटें लगाने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
No comments