Breaking News

सूरतगढ़ में सूने घर से 21 तोला सोना चोरी


सूरतगढ़ के वार्ड नम्बर 22 में स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर 21 तोला से अधिक सोने के जेवरात चोरी करके ले गये। घर में रहने वाला परिवार बीकानेर में रहता है। वापिस लौटा, तो चोरी का पता चला। सिटी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार 59 वर्षीय राजाराम स्वामी ने रिपोर्ट दी कि वह बीकानेर में नौकरी करता है। परिवार सहित बीकानेर में ही रहता है। विगत 21 जुलाई को मैं व मेरी पत्नी सूरतगढ़ में किसी कार्यक्रम में आये हुए थे। मेरी पत्नी घर की आलमारी में सोने के जेवरात भूल गई। 26 सितम्बर को रात्रि दस बजे मैं मेरे मकान सूरतगढ़ में पहुंचा, तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था।

No comments