Breaking News

महिला से सोने की बालियां और अगूंठी के बदले नकली नोटों की गड्डी थमाई


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सिटी में बंसल नर्सिंग होम के निकट एक बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां व एक अगूंठी लेकर चिल्ड्रन बैंक वाले नकली नोटों की गड्डी थमा कर ठगी कर ली। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव सरदारगढ़ निवासी करमा ने रिपोर्ट दी कि मैं सूरतगढ़ में दवाई लेने आई थी। दोपहर करीब एक बजे बंसल नर्सिंग होम के निकट दो लड़के मिले। इन लड़कों ने कहाकि तुम हमें सोने की बालियां व एक अगूंठी दे दो, तो तुम्हें रुपए दे देंगे। दोनों युवकों ने मेरे से सोने की दो बालियां व एक अगूंठी ले ली। बदले में पांच सौ रुपए के नोटों की गड्डी दे दी।

No comments