डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर
श्रीगंगानगर के डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता पर शिविर आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. इकबाल सिंह के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाई प्रभारी राजेंद्र, डॉ. सुशील यादव, डॉ. भावना ग्रोवर व जगदीप सिंह तुली के नेतृत्व में आयोजित शिविर-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया।

No comments