Breaking News

पहले दिन डेढ़ दर्जन बेसहारा पशु पकड़े


श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से बुधवार से एक बार पुन: कैटल फ्री अभियान चलाया गया। परिषद की काऊ कैचर टीम ने आज पहले दिन अलग-अलग वार्डों से करीब आधा दर्जन आवारा पशुओं को पकड़ा। इस कार्य में सफाई निरीक्षकों एवं सफाई कर्मियों ने सहयोग किया।
 शहर में बेसहारा पशुओं को पकडऩे का काम शुरू होने से शहरवासियों को निराश्रित पशुओं से निजात मिलेगा। आज पकड़े गए बेसहारा पशुओं को काऊ कैचर वाहन की मदद से मिर्जेवाला मार्ग स्थित नगर परिषद द्वारा संचालित नंदीशाला में भिजवाया गया। 

No comments