Breaking News

दुकान से राशन का सामान व नगदी चोरी


हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बनवाला में स्थित राशन की दुकान से अज्ञात चोर राशन का सामान व नगदी चोरी करके ले गये। दुकानदार अगले दिन दुकान पर पहुंचा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार टाउन की गली नम्बर 20 में रहने वाले राजीव अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि गांव बनवाला में मेरी परचून की दुकान है। एक सितम्बर की रात साढ़े आठ बजे मेरी दुकान बंद करके घर आ गया था। अगले दिन सुबह सात बजे दुकान पर पहुंचा, तो दोनों ताले टूटे थे। 

No comments