Breaking News

जेएसवाई व आरएसवाई में भुगतान लंबित ना रहे : जिला कलक्टर


श्रीगंगानगर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील है। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारी नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की मोनिटरिंग करें।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि मौसमी बीमारियों को लेकर गंभीरता बरती जाए और नियमित रूप से एंटी लार्वा गतिविधियां करें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी पानी ठहरा हुआ है, वहां संबंधित पालिका एवं परिषद से संपर्क कर आवश्यक दवा डलवाएं। जिला अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था रखें। आमजन को व्यापक रूप से जागरूक करें।

No comments