Breaking News

स्पेशल खिलाडिय़ों ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ रोड स्थित तपोवन मनोविकास विद्यालय में आयोजित नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 
इस दौरान दस राज्यों की महिला खिलाडियों का व्यक्तिगत कौशल में खिलाडिय़ों की गोलकीपिंग, शूटिंग और गोल व ड्रिब्लिंग और पासिंग जैसे व्यक्तिगत खेल कौशल का आंकलन किया गया। इस अवसर पर स्पेशल ओलंपिक भारत के नेशनल स्पोट्र्स डायरेक्टर एम.एम. खुर्रम एवं स्पेशल ओलंपिक भारत के राजस्थान जनरल सेक्रेटरी डी.के. सिंह भी मौजूद थे। 
आयोजक संस्था तपोवन मनोविकास विद्यालय के अध्यक्ष सुमेरमल बोरड़ ने बताया कि बुधवार दोपहर लंच ब्रेक के बाद शेष टीमों के पुरुष प्रतिभागियों का भी व्यक्तिगत कौशल आंकलन करने के बाद फाइनल टीमों का गठन किया जाएगा।

No comments